Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर इंदौर के आजाद नगर पुलिस को सौंपा है। असल कायमी में इंदौर के आजाद नगर पुलिस के द्वारा की गई है। साथी आरोपी की तलाश भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।
indore police

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी इलाके में शादी का झांसा देखकर कई सालों तक एक युवती का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता के द्वारा थाने पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी आयुर्वेदिक कॉलेज में कार्यरत है, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जिसे पकड़ने की कवायद जारी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसे खेड़ी इलाके का है। जहां किराए से कमरा लेकर रहने वाला सुनील नामक आरोपी एक आयुर्वेदिक कॉलेज में काम करता था। जो मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला था। वहीं आरोपी के द्वारा इंदौर में अलीराजपुर से नर्सिंग की पढ़ाई करने आई एक युवती को शादी झांसा दिया और अपनी बातों में उलझा कर उसका साथ कई सालों तक शारीरिक शोषण किया। लेकिन जब युवती अपने गृह जिला अलीराजपुर लौट गई।

तब उसके द्वारा आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। जिसमें आरोपी ने उससे शादी करने से साथ इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने अलीराजपुर के थाने पहुंचकर एक लिखित आवेदन पुलिस को दिया है। जिसमें पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर इंदौर के आजाद नगर पुलिस को सौंपा है। असल कायमी में इंदौर के आजाद नगर पुलिस के द्वारा की गई है। साथी आरोपी की तलाश भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941577806″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews