
Indore News : स्टैंड अप कॉमेडियन द्वारा फिल्म स्टार सलमान खान का मजाक उड़ाना उनके एक फैन को इस कदर नागवार गुजरा कि सलमान का फैन स्टैंड अप कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत करने मुंबई से इंदौर आ गया। जहाँ उसने पुलिस में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा फिल्म स्टार सलमान खान पर की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी कॉमेडियन कुणाल कामरा की शिकायत करने मुंबई से इंदौर पहुंचा है। यहां उसने बताया कि कुणाल कामरा ने सलमान खान को लेकर बेहद आपत्तिजनक बाते कही है। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई है। यदि कुणाल कामरा माफी नहीं मांगते है। तो उसके विरुद्ध 50 करोड़ रुपए मानहानि का दावा लगाया जाएगा। फिलहाल फैजान ने कामरा के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”932115670″]
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने अंसारी से आवेदन तो ले लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932115987″]
