चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध, पुलिस प्रशासन ने दिए आदेश

पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य मात्र यह है कि जब तक आमजन के द्वारा चाइनीज मांझे मांग नहीं होने पर कोई भी व्यापारी चाइनीज़ मांझे का व्यापार भी नहीं कर पाएगा।
indore police

Indore News : इंदौर शहर में बिक रहे प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उसके कारण हो रही घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश के बाद जोन 4 डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने चाइनीज मांझे का व्यापार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए, इसे लेकर पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट करते हुए समझाइश भी दी जा रही है।

डीसीपी ऋषिकेष मीना ने बताया कि जोन 4 के छतरीपुरा थाना पुलिस ने बीते दिनों चाइनीज मांझे को लेकर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए थे। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा चाइनीज मांझे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश पूर्व मे दे दिए गए थे। शहर में बिक रहे चाइनीज मांझे से बीते दिनों कई बड़ी घटनाएं घटित हुई है।

कितना खतरनाक होता है चाइनीज मांझा

वही डीसीपी ने बताया कि चाइनीज मांझे से हो रही घटनाओं को लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जो भी व्यापारी चाइनीज़ मांझे का व्यापार करता हुआ पाया जाए तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। वहीं लोगों में अवेयरनेस लाने के लिए जोन 4 की सभी थाना क्षेत्र की पुलिस क्षेत्र के गली मोहल्ले में जाकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है कि चाइनीज मांझा कितना खतरनाक होता है इसके उपयोग करने से बचना चाहिए।

व्यापारी चाइनीज मांझे न करें व्यापार

पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य मात्र यह है कि जब तक आमजन के द्वारा चाइनीज मांझे मांग नहीं होने पर कोई भी व्यापारी चाइनीज़ मांझे का व्यापार भी नहीं कर पाएगा उसके बावजूद भी अगर कोई व्यापारी इसका व्यापार करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042897341″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews