Indore News : छात्र को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, शातिर युवक ने उड़ाए पचास हजार, मामला दर्ज

Indore News : छात्र को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, शातिर युवक ने उड़ाए पचास हजार, मामला दर्ज

Indore News : रास्ते पर चलते अगर कोई अनजान आदमी आप से लिफ्ट मांगे तो होशियार रहिए शायद जो इस छात्र के साथ हुआ वह आपके साथ भी हो सकता है। बता दें कि इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के छात्र के साथ एक अज्ञात बदमाश ने लिफ्ट लेकर उसे 50 हजार की चपत लगाई और मोके से फरार हो गया हालांकि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात बदमाश की तस्वीर दिखाई दे रही है जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में लगी है।

यह है मामला

थाना संयोगितागंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया छात्र अपने कॉलेज के लिए घर से निकला था और रास्ते में उसे एक आरोपी ने लिफ्ट मांगी जहां पर छात्र कुछ दूर पहुंचा तो आरोपी ने उसके बैग से ₹50 हजार निकालकर फरार हो गया जिसके बाद छात्र द्वारा थाने पर एफआईआर दर्ज कराई।

[dgv_vimeo_video id=”856789873″]

थाना प्रभारी के अनुसार छात्रा आयुष पोरवाल सोमवार को अपने आईपीएस कॉलेज में फीस के लिए जा रहा था तभी छावनी चौराहे पर एक अज्ञात बदमाश ने छात्रा से लिफ्ट मांगी जहां छात्रा ने उसे लिफ्ट दे दी लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बदमाश ने उसके बैग में रखे हुए ₹50 हजार रुपये ले ली और वह फरार हो गया। घटना के बाद छात्र ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाश को अब खोज रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”856790170″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews