Indore News : तंत्र मंत्र के नाम पर महिला से ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

पुलिस फिलहाल आरोपी संतोष से अब इस बात की जानकारी निकालने में जुटी है कि इस तरह की वारदात और उसने कहां-कहां की है।
BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Indore News : एक हफ्ते पहले इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति द्वारा तंत्र विद्या के नाम पर एक मां और बेटे को बेवकूफ बनाते हुए 1 लाख 10 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा लिया गया रुपया जप्त किया है और आगे आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इस तरह की घटना और कहां कितनी बार अंजाम दिया है।

क्या है पूरा मामला

तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस एरोड्रम ने न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उससे ठगा हुआ रुपया भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की विस्तृत जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि 65 वर्षीय राजेंद्र नगर निवासी संतोष नामक व्यक्ति ने इस वारदात को जाम दिया था।

arrest

प्रकरण दर्ज हो जाने के बाद सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी को वेरीफाई करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रकरण एक दम साफ हो गया पुलिस फिलहाल संतोष से अब इस बात की जानकारी निकालने में जुटी है कि इस तरह की वारदात और उसने कहां-कहां की है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”984843583″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews