Indore News : बदमाश ने राह चलती युवती से सरेआम छीना मोबाइल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

indore

Indore News : मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में आए दिन मोबाइल लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों सामने आ रही है। इसी तरह से 16 जुलाई दोपहर को 11:30 बजे एक एक्टिवा सवार युवती के हाथ से आरोपी द्वारा मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए थे मामले में पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

पुलिस आला अधिकारी के अनुसार, 16 जुलाई को दोपहर 11:30 बजे के करीब एक एक्टिवा सवार बदमाश द्वारा मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया युवती ने थाने पर जाकर जब शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन इलाके में किसी प्रकार के कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले तभी पुलिस द्वारा इलाके में जब घेराबंदी की गई तो बिना नंबर की एक टीवीएस स्कूटी फरियादियों ने पुलिस को बताया था जहां पर घटना हुई थी वहां पर बदमाश बिना नंबर की टीवीएस स्कूटर से आया हुआ था जब पुलिस ने तलाश की तो इंदौर के भागीरथपुरा पुलिस चौकी पर उसी रंग और गाड़ी को देखा गया जहां पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जय उर्फ जयंत खंडारे उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी के पुराने अपराध होने की जनाकरी भी पुलिस ने दी वहीं घटना में इस्तेमाल की हुई टीवीएस स्कूटी जूपिटर को भी पुलिस ने जप्त किया है। पकड़े गए आरोपी पर कई अपराध पूर्व में भी शहर के कई थानों में दर्ज है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”845855048″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews