Indore News : 6 महीने पहले हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश, पति जलाकर भाग गया था अब पुलिस गिरफ्त में

Indore News : 6 महीने पहले हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश, पति जलाकर भाग गया था अब पुलिस गिरफ्त में

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के आजाद नगर थाना क्षेत्र में 20 नवंबर 2021 को हुए हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। हालांकि, तत्कालीन समय मे ही पुलिस की प्रारंभिक तस्दीक में पुलिस को पति पर शक था। वही कातिल के जुर्म का इकबाल कराने के लिए पुलिस को 6 महीने की जद्दोजहद करनी पड़ी।

यह भी पढ़े…आठ साल के सबसे ऊंचा स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई, जानें

दरअसल, आजाद नगर के आलोक नगर पूजा उर्फ ज्योति पति विजय चौहान की हत्या उसके पति ने ही कर दी थी। इसके लिए मूल रूप से राजगढ़ में रहने वाले आरोपी पति विजय चौहान ने नवंबर माह में 3 दिन पहले आलोक नगर के एक मकान को किराए पर लेकर वहां शिफ्टिंग की थी। ड्रायवर के तौर पर काम करने वाले आरोपी पति विजय को इंदौर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े…जब आंध्र के तट पर बहकर पहुंचा सोना का रथ, लोगों की लगी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

एसीपी मोतिउर रहमान के मुताबिक घटना 6 माह पहले की है। जिसके बाद पति भाग खड़ा हुआ था। पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि इन दिनों वह मंदसौर – मुंबई रूट पर गाड़ी चला रहा था और कल उसे पुलिस ने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि उसका उसकी पत्नि से विवाद चल रहा था और उसके बाद उसकी हाथापाई हुई थी। इस दौरान उसने घासलेट डालकर उसे जला डाला और अधजली हालत में कमरे को बंद कर भाग गया। वही पुलिस को तस्दीक में घासलेट की बॉटल भी मिली है। बता दे कि मकान मालिक और पड़ोसियों ने कमरा नही खुलने पर पुलिस को इत्तला किया था। फिलहाल, आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है।

[dgv_vimeo_video id=”709139494″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews