
Indore News : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक गैंगरेप का मामला सामने आया था तो आज पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही गैंगरेप की झूठी कहानी रची गई थी और मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव करने के लिए आरोपी ने पहले पीड़ित के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
यह है मामला
यह पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके साथ कुछ बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बताए गए आरोपियों के नाम के आधार पर पुलिस ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन जिन आरोपियों का नाम बताया गया था वह अपने घर पर भी मिल गए। और उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने घटना के वक्त वहां होना ही नहीं बताया। वही पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई की हेमंत चोपड़ा नामक बदमाश ने यह पूरा षड्यंत्र रचा था जिसने अपने साथ राहुल लाकडे नामक युवक को अपने साथ लिया था। और थोड़ा षड्यंत्र बताया इसके बाद पीड़िता के साथ हेमंत चोपड़ा ने राहुल लाकड़े से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलवाया, ताकि मेडिकल में पीड़िता की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सके। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”862483780″]
[dgv_vimeo_video id=”862482848″]
डीसीपी के अनुसार घटनाक्रम को सुलझाने में तीन थानों के सहयोग मिला है और इस काम मे लगी टीम को पुलिस पुरस्कृत भी करेगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ओर भी पूछताछ करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”862484282″]
