
Indore News : इंदौर की राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों के साथ मोबाइल चोरी करते थे, आरोपीयों के कब्जे से कुल 17 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है, जिसकी कुल कीमत 3 लाख बताई जा रही है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए मोबाइल छीन कर भाग जाने वाले दो आरोपियों की पहचान की और उन्हें 17 मोबाइल सहित गिरफ्तार भी किया है पुलिस के मुताबिक़ नशे की लत एवं अपने शौक पूरा करने के लिए आरोपी अपराध करते थे आरोपियों को पुलिस ने चोइथराम मंडी के बाहर से गिरफ्तार किया है।
[dgv_vimeo_video id=”887267070″]
दरअसल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तो आरोपी अपने बैग में कई मोबाइल लेकर उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे हैं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने सभी मोबाइल चोरी के होना बताया, दोनों शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद थाना राजेन्द्र नगर पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”887267471″]
