
Indore News : इंदौर में एक कारोबारी के घर काम करने के बहाने पहुँची दो शातिर महिलाएं घर मे कुछ ही घण्टों में अलमारी में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकली। फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के हाथ लगे इन दोनों महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज जिस आधार पर तलाश जारी है। उम्मीद है कि पुलिस सामने आए सीसीटीवी के जरिये जल्द ही चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ लेगी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इन्दौर के जूनी इन्दौर थानां क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले अनाज व्यापारी मयूर कुकरेजा के घर महज 2 घण्टे में काम करने के बहाने पहुँची दो महिलाएं कारोबारी के बेडरूम की अलमारी में रखे सोने के जेवरातों को बड़ी ही चालाकी से ले उड़ी जब घर के लोगों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण नही दिखे तो इस घटना का पता लगा की घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। फरियादी ने पुलिस में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
[dgv_vimeo_video id=”895003864″]
दोनों महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज घर मे आते जाते समय के हाथ लगे है जिसमें दोनो महिलाओं के चेहरे साफ नजर आ रहे है अब इन महिलाओं की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमो को लगाया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”895004208″]
