Indore News : अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद में फेंकी आग जलाकर बोतलें, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Indore News : अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद में फेंकी आग जलाकर बोतलें, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Indore News : इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित एक मस्जिद पर देर रात 4 से 5 बाइक सवार युवकों ने मस्जिद पर जलती आग की बोतल फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया था या पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है सीसीटीवी में युवक जलती बोतल को मस्जिद पर फेंकते हुए नजर आ रहे है घटना से मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश बना है वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

यह है मामला

बता दें कि मस्जिद पर आग लगाने प्रयास कि यह घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने मुकेरी पूरा की है मेन रोड पर मस्जिद स्थित है जहां देर रात अलग-अलग बाइको पर चार से पांच युवक एकाएक जलती बोतलें लेकर पहुंचते हैं और फेंककर भाग जाते हैं गनीमत रही कि कुछ राहगीरों ने मौके पर आग देख तुरंत बुझाया नहीं तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”852087584″]

जब रहवासियों को जानकारी लगी तो उन्होंने पहले मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे इन फुटेजों में युवक नजर आ रहे हैं और जलती आग की बोतलें फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं या फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”852088570″]

[dgv_vimeo_video id=”852088662″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews