Indore News : नीट और नर्सिंग कॉलेज को लेकर कांग्रेसियों का जंगी प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाजपा के राज में जहां प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति दी गई जिनके पास बिल्डिंग भी नहीं है, और कागजों पर कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा में घोटाला किया गया जिसकी जांच में लापरवाही बरती जा रही है।
indore congress

Indore News : मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले और नीट परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन किया गया, इंदौर में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में हुए भ्रष्टाचार और एनटीए द्वारा आयोजित नीट की परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जहां कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में जहां प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति दी गई जिनके पास बिल्डिंग भी नहीं है, और कागजों पर कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा में घोटाला किया गया जिसकी जांच में लापरवाही बरती जा रही है। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और इंदौर प्रभारी पूर्व विधायक रवि वर्मा के नेतृत्व में रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम घनश्याम धनगर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विश्वास सारंग कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं जबकि तत्कालीन मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ के समय कॉलेजों पर लाखों का जुर्माना किया गया था जो रिकॉर्ड में दर्ज है, यदि विश्वास सारंग चाहेंगे तो दस्तावेज के साथ सबूत पेश कर दिए जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”972962868″]

ज्ञापन लेने वाले एसडीम घनश्याम धनगर ने कांग्रेस द्वारा ज्ञापन देने दिए जाने की बात कहते हुए कहा कि नीट ओर नेट परीक्षाओं को लेकर ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया गया है जिसे उचित माध्यम से उन तक पहुंचाया जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”972961081″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews