
Indore Crime News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। 31 मई को इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा इलाके में पिस्टल लहरा कर व्यापारी के साथ मारपीट की गई थी। बल्कि पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। और तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी वीडियो में साफ तौर पर मारपीट करते और इलाके में खौफ फैलाते दिखाई दिया था। बदमाशों ने जहां दहशत फैलने का प्रयास किया था उसी स्थान पर तीनों ही आरोपियों को ले जाकर व्यपारियो से माफी मंगवाई गई।
यह है मामला
थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के अनुसार 31 मई को खजराना थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था जहां पर शाहनवाज खान, वसीम और समीर लोधी एक व्यापारी से मारपीट करते और पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिए थे जहां पर वायरल वीडियो के बाद इलाके में व्यापारियों में खौफ फैल गया था जहां पुलिस द्वारा तीनों ही आरोपियों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है।
[dgv_vimeo_video id=”836575152″]
[dgv_vimeo_video id=”836574591″]
और जिस जगह उन्होंने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया था उसी इलाके में बदमाशो ने व्यापारियों से माफी भी मांगी तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836575364″]
[dgv_vimeo_video id=”836575694″]
