Indore News : अवैध हथियार के साथ रील्स बनाते दिखे युवक-युवती, जाँच में जुटी पुलिस

viral video

Indore News : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आए दिन युवक और युवतियों के द्वारा रील बनाकर इंस्टाग्राम पेज पर वायरल की जाती हैं। इसी बीच अब हथियारों के साथ रील बनाकर गुंडे और बदमाशों के द्वारा वायरल की जा रही है। जहाँ युवक हाथों में हथियार लेकर रील बना रहे है। तो वहीं एक युवती भी हाथ में चाकू लेकर युवक के साथ रील बना रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच मीडिया सेल वीडियो की पुष्टि करने में लगा हुआ है, वीडियो इंदौर का है या बाहर का।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आपको बता दें कि आज कल युवक युवतियों पर सोशल मीडिया का पागलपन सर चढ़ गया है। जहाँ आए दिन इंस्टाग्राम पेज पर रील बना कर अपलोड किए जाते है। इसी बीच अब गुंडे और बदमाशों के द्वारा भी हथियारों के साथ रील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर लाइक कमेंट बढ़ाने के लिए, हवा बाजी करते हुए गाली गलौज, दादागिरी धमकाते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हुए है। जिनको क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया टीम मॉनिटरिंग कर रही है। पूर्व में भी अवैध हथियारों के वीडियो वायरल करते थे। उन पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाई गई है। अभी जो सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल हो रहे है। जिनकी जांच की जा रही है। अगर इंदौर शहर के है और किस जगह से वायरल किए जा रहे है, अगर इंदौर के है तो सब पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927948861″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews