Indore News : 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहाँ बदमाशों ने छात्रा का हाथ पकड़कर उससे जबरदस्ती कुछ करने की कोशिश की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने खजराना थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की जानकारी देते हुए दोनों आरोपियों की तलाश करना बताया साथ ही राजेश दंडोतिया ने यह भी कहा कि घटना में शामिल एक आरोपी नाबालिग है और एक उसका दोस्त है। जो बालिक है, दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है चर्चा की घटना उस वक्त हुई जब फरियादी स्कूल से घर जा रही थी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुराने परिचित है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917196052″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews