
Indore News : इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं मामूली सी बात में बदमाश हत्या करने से भी नही चूकते है ऐसा ही ताजा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के जनक पुरी कॉलोनी का है जहाँ मामूली कहासुनी के बाद थप्पड़ मारने पर दो बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी। एक आरोपी ने अपने दोस्त के गले से कटारनुमा लॉकेट निकाला और युवक के सीने में घोंप दिया। युवक के परिजन उसे बचाने भी पहुंचे, लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है यहां रितेश जाधव घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे दो युवक विक्की और प्रथम से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रथम और विक्की ने रितेश यादव पर चाकू से हमला किया और चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद रितेश के शरीर पर दो से तीन चाकू मार दिए, जिसके कारण रितेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”822514561″]
वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और जिस तरह से बदमाशों ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”822514892″]
