
Indore News : इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, मल्हारगंज थाने के पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशीला पदार्थ बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर सहित बाइक जब्त की गई है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मल्हारगंज थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतिम चौराहे का है, जहां वाहन चेकिंग लगाई गई जोकि कारगार साबित हुई। जांच अधिकारी ने डीलक्स बाइक पर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह उज्जैन से नशीला पदार्थ लाकर यहां सप्लाई करते थे। बता दें कि शहर में आए-दिन ऐसी तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जांच अधिकारी ने कही ये बात
पुलिस को देखकर दोनों सकपका गए और भागने की कोशिश की लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाए। वहीं, पुलिस की तलाशी के दौरान 12 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया, जिसे पीछे बैठा युवक छिपा रहा था। जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों युवक खुद भी नशे के आदि हैं। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की कार्रवाई जारी है। मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं- बैसाखू धुर्वे, जांच अधिकारी
[dgv_vimeo_video id=”920357628″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

