
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल अमर विलास पर छापा मारा गया। इस दौरान जुआ खेल रहे 10 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से ₹1 लाख रुपये से अधिक नगद, 10 मोबाइल, 3 टू व्हीलर वाहन सहित फोर व्हीलर वाहन जब्त हुए हैं। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ जारी है।
एमआईजी थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अमर विलास होटल में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। इस दौरान मुखबिर ने यह भी बताया कि होटल के रुम नंबर 505 में इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने फौरन क्राइम ब्रांच की टीम से संपर्क किया और टीम का गठन करते हुए मुखबिर के बताए हुए घटनास्थल पर पहुंच कर दबिश दी।
पुछताछ जारी
इस दौरान सभी जुआरी पुलिस को देखकर सक पका गए और उन्होंने मौका स्थल से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने उन सभी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वहां पर ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है और उनसे पुछताछ भी की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”955178180″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

