इंदौर पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, CCTV फुटेज की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

Arrest

Indore News : इंदौर पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है, जहां चोरी का पर्दाफाश करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लाखों रूपए का सामान भी जब्त हुआ है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, घटना बीते 16 जनवरी की है। जब एरोड्रम थाना क्षेत्र की विद्या पैलेस कालोनी बांगड़दा के मकान नंबर “A” 96 में अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी कर फरार हो गए थे। इसकी जानकारी लगते ही फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसपर कार्रवाई करते हुए घटना स्थल और आसपास की रहवासी कालोनियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान अजय चौहान और अमित बिलवाल के रुप में की गई है जोकि बाबू मुराई कालोनी इंदौर के निवासी हैं। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए चोरों की अन्य थाना क्षेत्रों की वारदात में छानबीन कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”906307166″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews