
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सदरबाजर इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान से ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट का क्रय–विक्रय किया जा रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर के बताए स्थान तिलक पथ इंदौर पर आरोपीगणों को रंगे हाथों ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट का क्रय–विक्रय करते पकड़ा जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार झवर उम्र 43 निवासी सीता श्री रेजिडेंसी एयरपोर्ट रोड इंदौर, श्रीकांत सोनी निवासी बीमा अस्पताल इंदौर, पुरुषोत्तम सोलंकी निवासी महेश यादव नगर बाणगंगा इंदौर का होना बताया।
अधिकारियों द्वारा मौके पर आरोपीगणों की दुकान की तलाशी लेते हुए उनके कब्जे से Levi’s कंपनी के टी-शर्ट और लोअर 301 नग, under Armour कंपनी के लोअर टीशर्ट 350 नग, calvin klein कंपनी के लोअर टीशर्ट 220 नग, Puma कंपनी के लोअर टी-शर्ट 860 नग, Levi’s कंपनी के लेवल और टैग 1000, Puma के 12 जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना सदरबाजार पर कॉपीराइट एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी की कॉपी प्रोडक्ट (लोअर,टी शर्ट) की सप्लाई कर रहे थे। जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”915140745″]
