
इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देकर इंदौर में संचालित नकली लुब्रिकेंट ऑयल बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारकर लाखों रुपये का नकली ऑयल जब्त कर मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच और भंवरकुंआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालदा स्थित उद्योग नगर में साहू कंपाउंड के गोदाम में संयुक्त रूप छापा मार कर गोदाम संचालक कपिल कल्याणी को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े…Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 1,11,000 रुपये सालाना पेंशन, जानें नियम-पात्रता
हम आपको बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP), इंडियन ऑयल सहित अन्य बड़ी नामी और ब्रांडेड कंपनी के नाम से ऑयल पैकिंग कर मिलावटी ऑयल बनाकर बेचने वाली फैक्ट्री से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कच्चा ऑयल और उसमें मिलाया जाने वाला कलर, ब्रांडेड कम्पनियों की सील लगाकर मिलावटी ऑयल बाजार में बेच रहे है। ब्रांडेड कंपनी के नाम की सील लगाकर उसे पैक कर बाजार में खपाया जा रहे लाखों के नकली ऑयल के माफिया कपिल कल्याणी द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने वाले कपिल कल्याणी से क्राइम ब्रांच की पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके से ब्रांडेड कंपनी के स्टिकर व उनके सील एवं लेबल और कच्चे ऑयल को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के गोदाम से 3 हजार लीटर कच्चा ऑयल और नामी कंपनी के नाम से नकली सील लगा 400 लीटर मिलावटी ऑयल एवं विभिन्न ब्रांडेड कम्पनियों के लेबल, स्टिगर व लेबल पैकिंग मशीन एवं ऑयल मिलाने की पम्पिंग मोटर मशीन सहित कुल सात लाख का माल जब्त किया है।
[dgv_vimeo_video id=”664677847″]
यह भी पढ़े…कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है अब तक कहा – कहा और किस किसको नकली ऑयल सप्लाय किया है और कब से काला कारोबार जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”664678044″]
