
Indore News : अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया था उसके बाद भी अवैध शराब का करोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है इंदौर जूनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 115 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर जूनी थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वीर सावरकर नगर का रहने वाला कुख्यात अवैध शराब कारोबारी हेमंत उर्फ गोटिया शर्मा सफेद रंग की इंडिगो कार से अवैध शराब का विक्रय करने की फिराक में हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर आरोपी हेमंत उर्फ गोटिया शर्मा पुलिस को देखकर गलियों के रास्ते से भाग निकला आरोपी की सफेद इंडिगो कार को चेक किया जिसमें जानी वाकर ब्लेक लेबल, टीचर, जेक्शन जैसे महेंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब कुल 153 बोतल इंडिगो कार से जप्त करने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इन्दौर पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं, जिसमे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना की जानकारी देते हुए हुए देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि ड्राई डे के दिन भारी मात्रा में अवैध शराब को अवैध रुप से बेचने की फिराक में था आरोपी पुलिस को देख सिंधु नगर बगीचे के पास शराब ओर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया फरार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब विक्रय के आधा दर्जन अपराध दर्ज है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”905566126″]
