इंदौर : युवक का धड़ मिलने से मची सनसनी, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

Indore crime news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई, दरअसल मंगलवार की सुबह खजराना थाना क्षेत्र के शाहिद पेट्रोल पंप के पास एक सर कटी लाश पड़ी देखकर लोगों के होश उड़ गए, मृतक युवक था और उसके हाथ पैर बांधकर उसे फेंका गया था, बताया जा रहा है कि निगम कर्मचारी जब सुबह काम करने के लिए इस जगह पहुंचे तो उन्होंने यह लाश देखी, युवक का सर गायब था और हाथ पैर पीछे की तरफ़ बुरी तरह बांधे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि युवक को कही और मौत के घाट उतारने के बाद यहाँ फेंक दिया गया है।

यह भी पढ़ें…. DEWAS : फेरी वाले की मौत का मामला, SP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को SUSPEND

निगम कर्मियों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के सर के आसपास तलाशा लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पैर बांधने के बाद ही उसकी हत्या की गई है। शव का सिर पता करने के लिए मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची है। स्नीफर डॉग की मदद से भी सिर ढूंढ़ने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews