
Indore News : नशे के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने और इससे होने वाले नुकसान से आगाह करने के कई कार्यक्रम प्रदेश सरकार चला रही है, सामाजिक संस्थाएं भी ऐसे आयोजन कर रही है लेकिन अब नशा बेचने वालों को पैर तोड़ने की चेतावनी भी दी जाने लगी है।
ये चेतावनी एक शहर क़ाज़ी द्वारा दी गई है, दरअसल शहर काज़ी इंदौर इशरत अली ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ा बयान देते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे नशा बेचने वालों की जानकारी देगा, तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं नशा बेचने वालों के पैर तोड़ना जानता हूं।
नशे से युवा पीढ़ी और घर बर्बाद हो रहे हैं
शासकीय उर्दू माध्यमिक विद्यालय खजराना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शहर क़ाज़ी इशरत अली ने नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार हो रहा है, इसकी जानकारी देने वाले लोगों को धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है बल्कि कई घर भी बर्बाद हो रहे हैं।
मैं नशा बेचने वालों के पैर तोड़ना जानता हूं: शहर काज़ी
इशरत अली ने नशे के कारोबारियों को चेतावनी दी और कहा, अगर कोई मुझे नशा बेचने वालों की जानकारी देगा, तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं नशा बेचने वालों के पैर तोड़ना जानता हूं। ऐसे अपराधियों को समाज से सख्ती से निपटा जाएगा, शहर काजी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
महिलाएं भी इस कारोबार में शामिल हैं, ये ज्यादा चिंता वाली बात
मीडिया ने जब शहर काजी इशरत अली से उनके बयान पर प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि बिलकुल मैं नशे के खिलाफ हूँ, सरकार उसके मंत्री, पुलिस सब नशे के कारोबार पर सख्ती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो महिलाएं भी इस कारोबार में शामिल हैं, ये ज्यादा चिंता वाली बात है।
हमें मिलकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ काम करना होगा
इशरत अली ने कहा हमें इंदौर को अच्छा बनाना है नशे को मिटाना है इसलिए हमें मिलकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ काम करना होगा, हमें मस्जिदों के इमाम सहित समाज के लोगों से नशे के खिलाफ सख्ती की बात कही है। बहरहाल शहर काजी की मंशा अच्छी हो लेकिन एक मंच से किसी को धमकी देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”1038496290″]
[dgv_vimeo_video id=”1038496481″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

