इंदौर: जब पैसे मिले कम तो महिला ने बीच सड़क पर कर दी मासूम भिखारी की पिटाई, देखें वीडियो

इंदौर: जब पैसे मिले कम तो महिला ने बीच सड़क पर कर दी मासूम भिखारी की पिटाई, देखें वीडियो

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में आज यानि शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल पर बच्चे को कम भीख मिलने से नाराज भिखारियों की सरगना महिला ने बीच सिग्नल पर बच्चे के साथ चप्पलों से जमकर मारपीट की बच्चा रोता बिलखता रहा लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। यह घटना है इंदौर के विजय नगर ट्रैफिक सिग्नल की यहां पर एक महिला बच्चे को रोड़ पर चप्पलों से पीटती नजर आ रही है बच्चा रोता, बिलखता रहा। आखिर यह लड़की बच्चों को क्यों मार रही है और यह कौन है?

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: UPSC दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, कुल 161 पदों पर होगी भर्ती, जाने डीटेल

पता चला की इंदौर के विजयनगर चौराहे पर लगे सिग्नल पर 10-12 साल का लड़का आज शनिवार होने के कारण शनि देव पर चढ़ाने के लिए हाथ में शनिदेव लेकर राहगीरों से पैसे मांग रहा था, बच्चे को जब कम पैसे मिले तो महिला ने बच्चे बीच रोड पर पटक-पटक कर चप्पलों से पिटाई की बच्चा रोता बिलखता रहा लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।

Monkeypox: बच्चों को लिए यह वायरस अधिक खतरनाक, ICMR ने किया अलर्ट, जाने कैसे करें बचाव

बताया जाता है कि बच्चे को पीटने वाली महिला बच्चों से भीख मांगना मंगवाने वाली सरगना है वह बच्चों से शनिवार को सिग्नल पर शनिदेव के नाम पर रुपए मंगवाने की गैंग चलाती है । यह पूरा मामला एक कार चालक  ने अपने मोबाइल से शूट किया। बच्चे को पीटने के बाद महिला एक युवक के साथ दो पहिया वाहन पर बैठ कर चली गई स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस महिला का यह हर शनिवार का काम है हर बार यह नए बच्चों को लाकर यहां खड़ा करती है।

[dgv_vimeo_video id=”714752738″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews