इंदौर बेलेश्वर मंदिर हादसा : 13 की मौत 2 बच्चे लापता, सीएम शिवराज ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा

indore bawadi accident

Indore Beleswar temple accident : रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर मंदिर में हुए दुखद हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच के आदेश दे दिए है। इसी के साथ दिवंगत लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ ही 50 हजार की सहायता राशि भी दी जाएगी। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं जिनमें से 10 शव महिलाओं के और एक पुरुष का है। गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया था, उनमें से भी 2 की मौत हो गई है। इस तरह अब तक मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है, वहीं घायलों की संख्या 13 है। इसी के साथ दो बच्चे भी लापता हैं। उन्होने कहा कि हादसे के बाद  बावड़ी के पानी में दलदल जैसी स्थिति बन गई है और अब उसे खाली कराया जा रहा है।

बता दें कि आज करीब 11.30 बजे पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंस गई। इसमें 30 से ज्यादा लोग जो वहां हवन कर रहे थे, अंदर धंस गए। घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू जारी है और बाहर निकाले गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि ‘इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।’ वहीं अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, NDRF भी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुँच रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’

[dgv_vimeo_video id=”813165540″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews