महिला खिलाड़ियों के समर्थन में आई जाट महासभा, बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

महिला खिलाड़ियों के समर्थन में आई जाट महासभा, बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

Jat Mahasabha came in support of women players : इंदौर में सोमवार को अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश ने महिला खिलाड़ियों के समर्थन में सामने आकर आरोपी सांसद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इसे लेकर उन्होने कमिश्नर को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होने कहा कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वो प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में जाट महासभा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी  पिछले कई माह से यौन शोषण के आरोपी सांसद के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग के यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है लेकिन आज तक आरोपी सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होने कहा कि इस घटना से खिलाड़ियों के साथ नागरिकों में भी भारी आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दोषी सांसद को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे। ऐसा न होने पर उन्होने पूरे मध्यप्रदेश मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, इन्दौर शहर अध्यक्ष सी एल मुकाती, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह मलिक, तेजवीर सेना, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट, मुकेश नैन और प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट अर्जुन भाकर उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews