Indore News: क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News: क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के कारोबार और उसकी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से सूचना इकट्ठा कर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की तरफ से ऑपरेशन प्रहार नामक अभियान चलाया गया है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम और बाणगंगा थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

2 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए न्यू विजय नगर चौराहा भोरासाला रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा आरोपी पुलिस चेकिंग को देख कर पलटकर जाने लगा। वहीं पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

हालांकि, पुलिस ने मौके से ही उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष उर्फ मोंटू पिता पदम जयसवाल निवासी महेश यादव नगर बाणगंगा इंदौर का होना बताया। फिलहाल पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Indore

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews