
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। जिनके पास से 1 लाख रु की ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। फिलहाल, पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
उज्जैन रोड का मामला
दरअसल, मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के उज्जैन रोड का है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी दो युवक उज्जैन से ड्रग्स की तस्करी करते हुए इंदौर आ रहे थे। जिसपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा करते हुए उन्हें दबोच लिया। पुछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम ऋषभ और दूसरे ने अनूप बताया।
[dgv_vimeo_video id=”833586802″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

