इंदौर में हंगामा कर रही महिला पर लट्ठ बरसाती दिखी लेडी TI, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंदौर में हंगामा कर रही महिला पर लट्ठ बरसाती दिखी लेडी TI, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Indore News: इंदौर (Indore) में महिला टीआई का एक महिला की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान महिला टीआई के साथ मौजूद एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भी लट्ठ बरसाती नजर आ रही है। यह पूरा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि महिला हंगामा कर रही थी और लोगों पर हावी होने की कोशिश कर रही थी इसलिए उसे पकड़ कर थाने लाया गया।

पूरी घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र की आईडीए मल्टी की है। वीडियो 3 दिन पुराना है जहां पर एक शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आरोपी और उसकी मां ने वाद विवाद किया और मारपीट करने की भी कोशिश की। पुलिस इस महिला को समझा-बुझाकर लाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह नहीं मानी जिसके चलते बल प्रयोग किया गया। वीडियो में जो टीआई महिला को लट्ठ मारती दिखाई दे रही हैं, वह तिलक नगर थाने के टीआई मंजू यादव हैं।

[dgv_vimeo_video id=”772785099″]

तिलक नगर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें रुबीना नामक फरियादी ने राजा नामक युवक पर मामूली विवाद में लट्ठ से हमला कर घायल करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद राजा की पत्नी रानी और बेटी आईडीए मल्टी पहुंचे और विवाद करने लगे। रुबीना ने वापस इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचित करने के बाद जब रुबीना मल्टी पहुंची तो रानी उसके साथ मारपीट करने लगी। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाद-विवाद खत्म करवाने की कोशिश की।

[dgv_vimeo_video id=”772785379″]

मौके पर पुलिस के पहुंच जाने के बाद भी रानी और उसकी बेटी भारती का हंगामा बंद नहीं हुआ। भारती अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसका और अपना गला काटने की धमकी देती दिखाई दी। उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही है कि झूठे केस बनाकर तुम पुलिस वालों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, मैं अपना और अपने बच्चे का गला काट दूंगी। इसके अलावा वो पुलिस के ऊपर हावी होती हुई भी नजर आ रही है।

[dgv_vimeo_video id=”772785884″]

मामले में जानकारी देते हुए तिलक नगर टीआई मंजू यादव ने बताया कि राजेश पर पहले से कई केस दर्ज है इसके अलावा रानी और भारती के खिलाफ भी तिलक नगर और कनाड़िया में अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इस बार भी दोनों विवाद और मारपीट कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें थाने लाने की कोशिश की लेकिन यह लोगों को मारने के लिए दौड़ रही थी और पुलिस पर भी अटैक करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस जैसे-तैसे इन्हें थाने लेकर आई और आगे की कार्रवाई की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews