शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिती में सदस्य बने सांसद लालवानी

शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिती में सदस्य बने सांसद लालवानी

भोपाल। केंद्र में शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को सदस्य बनाया गया है। संसद की यह कमेटी देशभर में शहरों की स्थिति बेहतर करने की दिशा में काम करती है। अर्बन डेवलपमेंट के मामले में यह देश की सबसे बड़ी कमेटी मानी जाती है। सांसद लालवानी के इस समिती में शामिल होने से इंदौर के विकास पर नजर रखने के साथ ही गति देने की दिशा में मदद करेगा। सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं उनकी संकल्पना के अनुरुप देशभर के शहरों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करुंगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews