लॉकडाउन: इंदौर में अब ज्यादा इमरजेंसी के अलावा शहर से बाहर जाने की नही मिलेगी अनुमति

लॉकडाउन: इंदौर में अब ज्यादा इमरजेंसी के अलावा शहर से बाहर जाने की नही मिलेगी अनुमति

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कोरोना संक्रमण के दौरान शहर छोड़कर जाने वालों की अनुमति के लिए बड़ी तादाद में लोग कलेक्टर कार्यालय शहर से बाहर जाने के लिए अनुमति मांगने पहुंच रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में बाहर से पढ़ने आए स्टूडेंट और कई लोग ऐसे हैं जो बीमारी का हवाला देकर शहर से बाहर जाना चाहते हैं । इन सबके बीच इंदौर एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि लोगों ने दी जा रही अनुमति का गलत इस्तेमाल किया और सीहोर में डोडी क्षेत्र में 300 लोगो की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने अब साफ कर दिया है कि किसी के माता पिता या बहुत ही नज़दीकी परिजन के निधन वाले मामले के लिहाज से अब सिर्फ उन्हीं लोगों को अनुमति दी जा रही है जिनकी वास्तविक मजबूरी है।

वही प्रशासन ने अन्य लोगों से अपील कर कहा कि वह बे वजह इंदौर छोड़कर बाहर जाने की अनुमति की मांग ना करें। एडीएम बीबीएस तोमर ने बताया कि लोग ना काफी वजह बताकर शहर से बाहर मूवमेंट की मांग कर रहे लेकिन अब विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति दी जाएगी लिहाज़ अब ऐसे लोग बाहर जाने की अनुमति की मांग ना करे जो बेवजह ही बाहर जाना चाह रहे है। वही प्रशासनिक संकुल में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और लोग अभी भी अनुमति की मांग करने के लिए पहुंच रहे है जाहिर ऐसे में अब प्रशासन ऐसे मामलों में भी कठोर गाइड लाइन तैयार कर सकता है ताकि लोग प्रशासनिक संकुल में आस पास भी कोरोना के कहर के दौरान नजर ना आए और लोग जहां रह रहे है वही पर महफूज रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews