
Lok Sabha Election Result 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहां इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 11 लाख 75 हजार 92 रिकॉर्ड मतों से जीतकर देश में रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं इस बार NOTA में पड़े वोटों ने भी रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख 18 हजार 674 वोट NOTA को मिले हैं। जो देश भर में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता
भाजपा की इस सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाई भी बांटी गई। तो भाजपा कार्यालय के बाहर हजारों कार्यकर्ता ढोल और ताशे की थाप पर झूमते हुए नजर आए।
[dgv_vimeo_video id=”953541066″]
जीत को लेकर क्या बोले शंकर लालवानी
इंदौर से मिली जीत पर शंकर लालवानी ने कहा कि ये जीत मोदी जी की नीतियों की जीत है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है, ये इंदौर की जीत है। कांग्रेस ने Nota के लिए आहवान किया था लेकिन, उन्हें पिछले बार की तुलना में आधे वोट भी नहीं मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पिछली बार से अधिक वोट से जीत हासिल की है। बेहतर नेतृत्व और संगठन की कड़ी मेहनत की वजह से ही ये सब संभव हो पाया है।
[dgv_vimeo_video id=”953540152″]
मोदी की नीतियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह मोदी जी की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है और इसका असली श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी ने ये जीत हासिल की है। इंदौर से शंकर लालवानी की जीत एक ऐसीहासिक जीत है। इस जीत के साथ एक ऐसा रिकार्ड बना है जो कभी टूटने वाला नहीं है। मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करने का मतलब प्रदेश की जनता मोदी जी को बहुत प्रेम करती है।
[dgv_vimeo_video id=”953540498″]
इंदौर से शकील सिकन्दर की रिपोर्ट
