इंदौर के पंजाब ज्वेलर्स से 7 लाख के मंगलसूत्र चोरी, CCTV में दिखा आरोपी

इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पंजाब ज्वेलर्स शोरूम से सोने के 8 मंगलसूत्र चोरी हुए हैं। इससे दुकानदारों समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए-दिन यहां बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जो दिनदहाड़े पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इनका आंतक इस कदर लोगों के मन में घर कर गया है कि वह अपने घरों से बाहर निकलने में हिचकिचाते हैं। सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। सीसीटीवी कैमरे हर इलाके में लगे होने के बावजूद चोरी, डकैती जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। बैखोफ और निडर बदमाश खुलेआम इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पंजाब ज्वेलर्स शोरूम से सोने के 8 मंगलसूत्र चोरी हुए हैं। इससे दुकानदारों समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

तुकोगंज का मामला

दरअसल, घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जब पंजाब ज्वेलर्स के संचालक ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान फरियादी ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें शोरूम के स्टॉक चेकिंग के दौरान पता चली। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शोरूम के कर्मचारी प्रदीप कटारा को चोरी करते हुए देखा गया है, जो कि भरतपुर, राजस्थान का निवासी है। प्रदीप शोरूम में पिछले 1 साल से काम कर रहा था। वहीं, चोरी गए मंगलसूत्रों की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की है।

[dgv_vimeo_video id=”1019349491″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews