इंदौर में मानसिक रूप से बीमार युवक ने बच्चे पर ईंट से किया हमला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

इस घटना के बाद से जनता में काफी आक्रोश फैल गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक खबर सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने साइकिल चला रहे एक मासूम बच्चे पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका है। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से जनता में काफी आक्रोश फैल गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। जब एक बच्चा अपने दोस्त के साथ घर के बाहर साइकिल चला रहा था। तभी अचानक मानसिक तौर पर बीमार युवक ने बच्चे पर ईंट से हमला कर दिया। गनीमत रही कि ईंट बच्चे के सिर पर नहीं लगी, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया। हालांकि, बच्चा घायल हुआ है, जिसे डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सन्नी बरीया के रूप में की गई है।

डीसीपी ने कही ये बात

डीसीपी विनोद मीना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी सन्नी बरीया मानसिक रूप से बीमार है और पिछले दो साल से मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आरोपी बच्चे के घर के सामने ही रहता है। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1000705548″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews