MP Job Alert: 22 से ज्यादा IT कंपनियां आएंगी इंदौर, 10000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

mp job alert 2022

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।MP Job News. मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले और आईटी क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल के अंत तक 22 से ज्यादा IT कंपनियां इंदौर आएंगी और इससे करीब 10 हजार को रोजगार (Employment) मिलेगा। खास बात ये है कि इन कंपनियों में अमेजन, फेसबुक और फ्लिपकार्ट भी शामिल हो सकती है।माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक 4100 युवाओं को आईटी कंपनियां , 1600 युवाओं को इंफोसिस और 1000 को TCS ने जॉब ऑफर का टारगेट रखा है।

यह भी पढ़े.. राज्य शासन की बड़ी तैयारी! मध्य प्रदेश में जल्द फिर शुरू होगी ये योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा एसेंचर कंपनी (IT Company) भी जल्द काम शुरू करेगी और करीब 1500 युवाओं को रोजगार देगी। वही 2022 के अंत तक आईटी सेक्टर में 10 से 15 हजार युवाओं को जॉब ऑफर हाेंगी।वहीं, फ्लिपकार्ट, अमेजन और फेसबुक से भी अपने डेटा सेंटर इंदौर में स्थापित करने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश सरकार की भी तैयारी है कि जल्द से जल्द कंपनियां अपना काम शूरू करे तो युवाओं को रोजगार मिल सके।चुंकी सत्ता में आने के बाद से ही शिवराज सरकार का फोकस लगातार युवाओं के रोजगार पर बना हुआ है, ऐसे में ये कंपनियां काफी हद तक हेल्पफुल साबित होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपीएसईडीसी के जीएम एसके सराफ के अनुसार, आईटी सेक्टर के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए देश की टॉप आईटी कंपनियां जैसे एक्सेंचर, कॉग्निजेंट, टेक महिंद्रा और परसिस्टेंट मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में अपने लिए विजयनगर, आईटी पार्क, सिंगवासा आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर में ऑफिस के लिए जगह तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि ये कंपनियां इंदौर में करीब 10000 सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की भर्ती के साथ 2000 मार्केटिंग, और 2000 से अधिक युवाओं को फाइनेंस, अकाउंट्स, मैनेजमेंट, बैक ऑफिस, सिक्योरिटी और एचआर में नौकरियां ऑफर करेंगे। हालांकि इनमें से कुछ युवाओं को कंपनियां अपनी अन्य ब्रांचेस से ट्रांसफर कर सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: गेहूं उपार्जन पर नई अपडेट, अब 28 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, जानें रेट-नियम

बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराद सिंह चौहान ने भी ऐलान किया है कि लगभग एक लाख सरकारी भर्तियाँ और निकाली जाएंगी। अब जो पुलिस की 6,000 भर्ती निकलेंगी, उसमें हमने तय कर दिया है कि 50% नंबर लिखित परीक्षा और 50% नंबर फिजिकल टेस्ट के होंगे।वही शिक्षकों की नौकरी में बहनों को 50% आरक्षण मिलेगा। वही अप्रैल माह में उद्यम क्रांति योजना नए स्वरूप में लाँच की जाएगी। आगामी 31 मार्च को रोजगार दिवस का आयोजन है। उद्यम क्रांति योजना में 5 वर्ष तक ब्याज की छूट और सब्सिडी मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाएगी। एक लाख से लेकर 50 लाख तक की राशि उद्योग और रोजगार की स्थापना के लिए प्रदान की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews