
इंदौर, आकाश धौलपुरे। यूं तो महिलाओं को बीच अक्सर टकराव की बाते सामने आती रहती है लेकिन जब बीच सड़क पर अगर टकराव हो जाये तो मामला इतना गम्भीर हो जाता है कि दोनों पक्षों को संभालना टेड़ी खीर हो जाता है। दरअसल, इंदौर (indore) में महिलाओं के बीच वाहन टकरा जाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की मामला गाली गलौच और मारपीट तक जा पहुंचा।
यह भी पढ़े…Tata की Electric Car Avinya ने मचा दिया धमाल, जाने इसके कमाल के फीचर्स
बता दे कि घटना इंदौर के तिलकनगर थाना क्षेत्र की है जहाँ गाडी टकराने के बात दो महिलाएं विवाद करने लगी वही विवाद इस हद तक जा पहुंचा कि दोनों महिलाओं के बीच गाली तक बात पहुंच गई वही एक महिला ने तो दूसरी महिला की सड़क पर ही पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक कार और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। कार संपन्न परिवार की युवती चला रही थी वही ऑटो में महिला बैठी थी जिसका बेटा ही ऑटो चला रहा था। इसके बाद गाडी टकराई और विवाद शुरू हो गया।वही रिक्शा में बैठी महिला जूता लेकर आ गई और कार सवार युवती की रोड पर ही पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों ओर से अपशब्द बरसने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”704485539″]
यह भी पढ़े…1 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, 15 मई से पहले पूरा करें ये काम, वरना रुक सकती है पेंशन
घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। आखिर में दोनों महिलाओं को थाने लाकर पुलिस और परिजनों ने समझाईश दी तब कही जाकर मामला शांत हुआ। तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि विवाद के बाद मामला थाने पर सुलझा दिया गया है।
