
EOW Corruption Allegations KK Mishra
MP News : मंगलवार को इंदौर नगर निगम का बजट पेश किया जाएगा। लगभग 7800 के इस बजट में कई विकासकार्यों को मंज़ूरी दी जाएगी। वहीं जनता पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी भी है। जल कर में क़रीब 50 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी और संपत्ति कर में 8-10 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।
केके मिश्रा ने बीजेपी को घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने एक्स पर लिखा है कि ‘सुना हैं इंदौर की भाजपा शासित नगर पालिक निगम मंहगाई,बेरोज़गारी से जूझ रहे अपने मतदाताओं पर विभिन्न किस्म के टैक्स आरोपित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर उनका आभार व्यक्त करने जा रही है! महानगर की शक्ल अख़्तियार कर चुके इस शहर ने जिसके हर पैदा हो रहे बच्चे पर पूरे प्रदेश की भांति 50 हज़ार रू. से अधिक का कर्ज तो पहले से है ही,जन्म से लेकर कफ़न के सामान तक नागरिक GST व अन्य टैक्स दे ही रहे हैं, अब फिर?’
उन्होंने कहा कि ‘तर्क यह दिया जा रहा है कि इस जज़िया कर की वसूली से निगम की आर्थिक समृद्धि की जायेगी, ताकि 150 करोड़ के फ़र्जी बिल जैसे महाघोटालों को नई शक्ल में फिर अंजाम दिया जा सके! उल्लेखनीय है इस शहर ने लाखों रिकॉर्ड मतों से सांसद के रूप में मान. शंकर ललवानी जी सहित सभी 9 विधायक, 25 सालों से निगम परिषद भाजपा की झोली में दिये है,संभवतः इसीलिए टैक्स बढ़ाकर निगम परिषद अपने जागरूक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने जा रही है! इंदौर की धैर्यशील जनता को हार्दिक शुभकामनाएं!’
सुना हैं इंदौर की भाजपा शासित नगर पालिक निगम मंहगाई,बेरोज़गारी से जूझ रहे अपने मतदाताओं पर विभिन्न किस्म के टैक्स आरोपित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर उनका आभार व्यक्त करने जा रही है…!
महानगर की शक्ल अख़्तियार कर चुके इस शहर ने जिसके हर पैदा हो रहे बच्चे पर पूरे…
— KK Mishra (@KKMishraINC) July 29, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

