MP News : कमलनाथ की महू में मृतक आदिवासी युवक के परिजनों से मुलाकात, सरकार से 1 करोड़ मुआवज़े की मांग

MP News : कमलनाथ की महू में मृतक आदिवासी युवक के परिजनों से मुलाकात, सरकार से 1 करोड़ मुआवज़े की मांग

Kamal Nath met the aggrieved tribals in Mhow : पूर्व मुख्यमंत्री और पीपीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने महू में पुलिस गोलीबारी में मारे गए आदिवासी युवक भेरूलाल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले आदिवासी युवक को गोली मारी और फिर कुछ लाख रुपए से उनकी जान की कीमत लगा रही है। उन्होंने दोनो परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग भी की।

कमलनाथ ने कहा कि ‘मैं खुद आदिवासी इलाके से आता हूं। वहां भी और पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार आदिवासियो पर अत्याचार कर रही है।’ इसी के साथ उन्होने पीड़ित परिवारों को पूर्ण सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। महू में मृत आदिवासी युवक के परिजन ने कमलनाथ जी से कहा कि सरकार और प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है। इसपर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस इस अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ेगी। उन्होने कहा कि महू की घटना पर वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।

यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से आदिवासियों ने शिकायत की कि प्रशासन ने प्रकरण कमजोर करने के लिए मृतक बालिका का अपमान किया है। उन्होने कहा कि भाजपा नेताओ के दबाव में प्रकरण कमजोर करने के लिए आदिवासी बालिका का नाम प्रशासन ने बदलकर पाटीदार उपनाम के साथ लिखा है। जिला पंचायत सदस्य रुक्मणी ने कमलनाथ से आदिवासी बालिकाओं को सुरक्षा देने की मांग की। आदिवासी नेताओं ने कहा कि मृतक परिवार पर पुलिस लगातार नजर रख रही है और शोक व्यक्त करने आने वालो को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी अत्याचार का विरोध करने वालों और जयस कार्यकर्ताओं को नक्सली ब्रांड करने की साजिश की जा रही है। इसपर कमलनाथ ने आश्वासन दिया कि वो इस इंसाफ की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं इस मौके पर बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधो, विशाल पटेल, शोभा ओझा, अंतरसिंह दरबार, मृणाल पन्त, रामेश्वर पटेल, आदिवासी नेता रुक्मणी निनामा, महेश निनामा, मेवालाल, आदि मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”809290640″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews