MP पंचायत चुनाव: इंदौर में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली! BJP समर्थित उम्मीदवार पहुंचे कोर्ट, जाने

MP पंचायत चुनाव: इंदौर में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली! BJP समर्थित उम्मीदवार पहुंचे कोर्ट, जाने

इंदौर, आकाश धौलपुरे। MP Panchayat Election:- इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र की तीन अलग-अलग जनपंचायतो में हारे हुए उम्मीदवार निर्वाचन प्रक्रिया के बाद मतगणना के दौरान धांधली के आरोपो के साथ अब हाईकोर्ट की शरण में जा पहुंचे है। पुनर्मतगणना की मांग को लेकर कोर्ट की शरण मे पहुंचे प्रत्याशियों ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बताया कि उनके की गणना में धांधली हुई है। किसी प्रत्याशी को पहले तो विजयी घोषित कर दिया गया, वही बाद में रिजेक्ट वोटों को आधार बनाकर उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े… Indore News : तलवार लहराकर धमकाने वाला रईसजादा गिरफ्तार

इसके बाद आक्रोशित प्रत्याशियो ने लामबंद होकर अपना विरोध जाहिर किया है। शनिवार को सभी ने इंदौर पहुंचकर विरोध प्रकट किया। तीन अलग-अलग ग्राम पंचायतो के सरपंच पद के प्रत्याशी की शिकायत पर अब बवाल मच गया है। ग्राम पंचायत ठाकुर बीसाखेड़ी के प्रत्याशी हरिओम राठौर, पंचडेरिया से जितेंद सिंह ठाकुर और ग्राम पंचायत पांचोला के सरपंच प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके साथ न्याय नही हुआ है। पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रशासन तक ने उनकी जीत को हार में तब्दील कर दिया है।

यह भी पढ़े… Vijay Deverakonda के बोल्ड पोस्टर को देख फिदा हुई जान्हवी कपूर, शायरी लिख सारा अली ने शेयर किया पोस्ट

किसी सरपंच प्रत्याशी की माने तो उसे पहले विजयी घोषित कर दिया जाता है और बाद में उसे कुछ मतों के अंतर से हारा हुआ प्रत्याशी बताया जाता है। वही एक सरपंच पद के प्रत्याशी ने तो पीठासीन अधिकारी पर विपक्षियों के साथ देने का आरोप लगाया है। बता दे कि हारे हुए प्रत्याशी निर्वाचन की मतगणना में धांधली के आरोप लगा रहे है और सभी एक सुर में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सरकार से न्याय की मांग करनें के साथ ही अदालत से न्याय की आस लगाए बैठे है। दरअसल, प्रत्याशियों का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी और बीएलओ का रोल महत्वपूर्ण है और सभी ने उन्हें निराश किया है। ऐसे में कोर्ट जाने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नही था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews