इंदौर में साइबर ठगी का नया मामला, आरोपी ने क्रेडिट कार्ड रीडिंग कर उड़ाए रुपए

indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक फरियादी के साथ आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के पॉइंट को रीडिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। जिसकी शिकायत फरियादी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में किया है। वहीं साइबर फ्रॉड के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

साइबर फ्रॉड के जरिए फोन कर ठगी थमने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में रूपेश नामक फरियादी ने अपने साथ हुई हजारों रुपए की धोखाधड़ी का प्रकरण क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया है। घटना का ब्यौरा देते हुए फरियादी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड को रीडिंग करने के नाम पर उसे फोन करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी ने अपने साथ हुई ठगी को क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कराया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”889485899″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews