कोरोना वायरस: सब्जी मंडी को हर्बल तरीके से ड्रोन के जरिये किया गया सेनेटाइज

कोरोना वायरस: सब्जी मंडी को हर्बल तरीके से ड्रोन के जरिये किया गया सेनेटाइज

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

देश के सबसे स्वच्छ शहर में भी इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर ना सिर्फ आम लोगो मे जागरुकता बढ़ाई जा रही है बल्कि प्रशासन द्वारा केंद्र व प्रदेश शासन के निर्देशों का पालन कर कोविड -19 याने कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए सतर्कता तेज हो चली है। इसी का परिणाम है कि जनता कर्फ्यू के पहले से प्रशासन ने ना सिर्फ शराब दुकानों के अहातो, पब और बार पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। वही इसके अलावा मंदिरों को स्वेच्छा से बंद कर दिया गया है और भीड़ भाड़ वाले बाजारों को भी बंद किया जा रहा है।

एशिया की सबसे बड़ी चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी में तो निगम और मंडी प्रशासन ने प्रतिदिन होने वाली किसानों और खरीददारो की बढ़ती संख्या के चलते एक अनूठा कदम उठाया। जिसके चलते ना सिर्फ लोगो को कोरोना संक्रमण के प्रति आगाह किया जा रहा है साथ ही ड्रोन के जरिये आसमान से हर्बल तरीके मंडी प्रांगण को सेनेटाइज किया जा रहा है। शनिवार को अलग – अलग ड्रोन के जरिये मंडी में हर्बल केमिकल का उपयोग कर सेनेटाइज किया गया।

निगम स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय के मुताबिक मंडी में आवक बढ़ गई है और मंडी एक ऐसा स्थान जिसे पूरी तरह से शट डाउन नही किया जा सकता है क्योंकि आम लोगो के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती है। लिहाजा बायो क्लिनिंग मेडिसिन का उपयोग कर ड्रोन की सहायता से मंडी प्रांगण को सेनेटाइज किया जा रहा है। हर्बल केमिकल के इस्तेमाल से ना तो सब्जियों को नुकसान होगा और ना ही लोगो को इस बात का जिक्र निगम प्रशासन ने किया है।

इंदौर में यदि ये प्रयोग सफल रहता है तो निश्चित ही देश की अन्य मंडियों में सेनेटाइजेशन का ये तरीका, कोरोना की दुविधा के बीच कारगर साबित हो सकता है। हालांकि आमतौर पर दवाओं के छिड़काव का ये तरीका खेती करने वाले किसानों के लिए सफल माना जाता है लेकिन क्या ये ड्रोन टेक्नोलॉजी अब कोरोना की रोकथाम कर पायेगी इस पर अभी सवाल बने हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews