Indore Airport: अब इंदौर एयरपोर्ट पर भी मिलेगी डिजी स्कैनर की सुविधा, प्रवेश के लिए यात्रियों को नहीं दिखाने पड़ेंगे कागजात

Indore Airport: अब इंदौर एयरपोर्ट पर भी मिलेगी डिजी स्कैनर की सुविधा, प्रवेश के लिए यात्रियों को नहीं दिखाने पड़ेंगे कागजात

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर भी अब बड़े एयरपोर्टों की तरह, डिजी यात्रा सेवा के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करना संभव होगा। दरअसल अब इंदौर में भी बोर्डिंग पास के लिए डीजी यात्रा की सेवा यात्रियों को मिलेगी। वहीं इस सेवा से लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर दस्तावेज़ों को वेरिफाय कराने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे उनका काफी समय भी बचेगा।जानकारी के अनुसार अब इससे चेहरे को स्कैन करते ही, प्रवेश का आसान प्रोसेस आरंभ हो जाएगा।

डिजी यात्रा ऐप पर वनटाइम रजिस्ट्रेशन करवाना होगा:

मई महीने में, इस सेवा का परीक्षण आरंभ होने जा रहा है। इसके बाद, यह सेवा को लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान में, देश के कुछ प्रमुख एयरपोर्ट्स जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, आदि में ही यह सुविधा उपलब्ध है। हालांकि यात्रियों को इस सेवा का उपयोग करने के लिए डिजी यात्रा ऐप पर वनटाइम रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि कोई जानकारी में परिवर्तन होता है, तो उसे अपडेट करने की सुविधा भी होगी।

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी डिजी यात्रा के स्कैनर की इंस्टालेशन कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य के लिए पहले ही मेन पॉवर के टेंडर कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

वहीं इससे पहले मशीनों की पहली लॉट पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। इन मशीनों को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। इसके साथ ही, इस सुविधा को संचालित करने वाले कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं ट्रायल के बाद, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की टीम भी इसका दौरा करेगी। इसके बाद, जब अनापत्ति पत्र मिलेगा, तो सुविधा को लागू कर दिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews