Indore News: 11 सूत्री मांगों को लेकर NSUI करेगी DAVV का घेराव, पढ़ें पूरी खबर

Indore News: 11 सूत्री मांगों को लेकर NSUI करेगी DAVV का घेराव, पढ़ें पूरी खबर

Indore News : इंदौर में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष रजत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) का घेराव किया जाएगा। यह मामला छात्रों की समस्याओं से संबंधित है इसलिए NSUI विश्वविद्यालय के समक्ष अपनी 11 सूत्री मांग रखेंगे। इस दौरान लगभग 3000 से अधिक लोग घेराव में शामिल होंगे। इंदौर मध्य भारत का सबसे बड़ा स्टूडेंट हब के नाम से जाना जाने वाला शहर है। आइए विस्तार से जानें मांगें…

[dgv_vimeo_video id=”856716907″]

जानें 11 सूत्री मांगें

  • विश्वविद्यालय एग्जाम टाइम टेबल का सही ढंग से पालन नहीं होना
  • समय पर एग्जाम नहीं होने के कारण 3 वर्ष का कोर्स 5 वर्ष में पूरा होना
  • रिजल्ट में गड़बड़ियां, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है
  • कोर्स पूरा होने के बाद 10 दिनों के अंदर डिग्री और रिजल्ट की ओरिजिनल कॉपी प्राप्त कराई जाए
  • विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए जो बहुत सारे पद खाली हैं
  • खडवा रोड यूनिवर्सिटी कैंपस और आईटी कैंपस में Lab, Workshop सहित अन्य विभाग की बिल्डिंगों की मरम्मत की जाए
  • बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल की उचित व्यवस्था की जाए
  • CEUT परीक्षा की लेट लतीफी से कई छात्र ने प्राइवेट कॉलेजो में प्रवेश लिया
  • रिव्यू रिवेल्यूएशन फॉर्म की फीस कम की जाए
  • दूर दराज़ से आने वाले बच्चे यूनिवर्सिटी में एमपी ऑनलाइन की व्यवस्था अलग से की जाए

[dgv_vimeo_video id=”856720386″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews