
Indore News : वाल्मीकि समाज के आराध्य गोगा देव के जन्मोत्सव के तहत आज समस्त सफाई कर्मचारियों का अवकाश है। नगर निगम इंदौर, शहर के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों द्वारा सफाई कर्मी के सम्मान के लिए आज सुबह से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और विधायक आकाश विजयवर्गी ने राजवाड़ा से स्वच्छता जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने राजवाड़ा, शिव विलास पैलेस, गुरुद्वारा रोड, आड़ा बाजार गोपाल मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाई एवं कचरा संग्रह किया।

स्वच्छता की ली गई शपथ
आज सुबह से जन भागीदारी से शुरू हुए इस अभियान में सांसद शंकर लालवानी, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, NGO एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी द्वारा पलासिया चौराहा, एबी रोड, ग्रेटर कैलाश रोड एवं आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर शामिल हुए। वहीं, विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्ना लाल यादव, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर द्वारा परदेसी पुरा चौराहा, पाटनीपुरा, एलआईजी, अटल द्वारा क्षेत्र में झाड़ू लगाई गई।

इसी प्रकार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला एवं निरंजन सिंह चौहान बड़ा गणपति, गणेशगंज, एमजी रोड, जिंसी चौराहा क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में सम्मिलित हुए। विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया द्वारा 56 दुकान संगठन के साथ दुकान के आसपास क्षेत्र में भी सफाई की गई। मधु वर्मा अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने भी भंवरकुआं क्षेत्र में सफाई की गई।
कई संगठन हुए शामिल
शहर के सभी 85 वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर निगम के अधिकारी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, बैंकिंग, रहवासी संघ और शिक्षण संस्थाओं के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता जनभागीदारी अभियान हुए एवं क्षेत्र में सफाई की गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

