
Indore News : पिछले दिनों इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित कपड़ा व्यापारी निखिल खलसे नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्याकांड को 7 लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी थी तो वही हुई हत्या में दो आरोपी फरार चल रहे थे दोनो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। ओर हत्याकांड में बारीकी से जाँच कर रही है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर के मेन चौराहे पर कपड़ा व्यापारी निखिल खालसे नामक व्यक्ति की बदमाशों द्वारा जघन्य हत्याकांड की घटना को अंजाम देते हुए इलाके में दहशत फैला दी थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा 5 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, तो वही विशु उर्फ विशाल और रोहित सिंह धनगर घटना के बाद से ही फरार चल रहा थे।
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया गया कि दोनों ही बदमाश काफी दिन से फरार चल रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम गठित की गई थी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा गया है। अब इन दोनों से हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है दोनो ही हत्याकांड के मुख्य आरोपी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”826884961″]
