अवैध रूप से लाया जा रहा मांस पकड़ाया, पुलिस ने ड्रायवर को गिरफ्तार किया

अवैध रूप से लाया जा रहा मांस पकड़ाया, पुलिस ने ड्रायवर को गिरफ्तार किया

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इन्दौर में लॉक डाउन के दौरान भी बड़े पैमाने पर फल, सब्जी और अन्य प्रतिबंधित चीजें  चोरी छिपे लाई जा रही है। इसी कड़ी में एक प्याज के बोरियों के साथ भारी मात्रा में मांस लाया जा रहा था लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने ड्रायवर को पकड़कर वाहन और सामग्री जब्त कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

घटना इन्दौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां रावजी बाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका तो उसमे प्याज भरा हुआ था। प्याज की बोरियों के नीचे देखा तो 6 बोरियों में मटन और चिकन रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक प्याज के साथ मांस, दूधी क्षेत्र के किसी गांव से चोरी छिपे इन्दौर लेकर पहुंचा था और यहां पर अपने परिचितों में बांटने की फिराक में था। पुलिस ने सामग्री और वाहन की जब्त कर मोहम्मद अशगर नामक ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews