
Sexual assault of a teenager : इंदौर में नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत की गई है कि आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। घर आकर बच्चे ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी औप फिर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ लिया है और उसपर पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
किशोर का यौन उत्पीड़न
प्रदेश में बच्चों..किशोरों के साथ अत्याचार के मामले कम नहीं हो रहे। उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद अब मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में 13 साल के किशोर के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला सामने आया है। ये घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाले 13 साल के बच्चे को उसके पिता थाने लेकर पहुंचे जहां बच्चे ने आपबीती बताई। उसने बताया कि इलाके में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की है। बच्चा अपने घर से स्टेशनरी का सामान लेने दुकान पर गया हुआ था। रास्ते में उसे आरोपी मिला जो उसे अपने साथ अपने घर ले गया। घर ले ले जाकर जहां उसके साथ जबरदस्ती अननेचुरल सेक्स किया। इसके बाद बच्चा जब अपने घर पहुंचा तो उसने पिता को सारी बात बताई।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
इस बारे में सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद पिता बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। टीआई कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने तुरंत आरोपी को राउंड अप किया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये घटना सामने आने के बाद एक बार फिर ये चिंता उठने लगी है कि बच्चे आखिर कितने सुरक्षित हैं? उन्हें अपने आसपास के लोगों से ही खतरा है इसलिए बच्चों से इस बारे में सही तरीके से बात करना और जानकारी देना बहुत जरुरी है। साथ ही किसी भी तरह का एसॉल्ट होने पर पुलिस में शिकायत जरुर की जानी चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”870608962″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

