
Indore News : देशभर के सिनेमाघरों में आज फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई। इसी कड़ी में इंदौर में आज केरल राज्य में व्याप्त धर्म परिवर्तन और लव जेहाद के मामलों पर बनी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जिसे भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 150 महिलाओं ने एक साथ इस फ़िल्म को देखा । साथ ही, उन्होंने सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म की जमकर तारीफ भी की।
[dgv_vimeo_video id=”824050542″]
टैक्स फ्री करने की मांग
फिल्म को देखने के बाद महिलाओं ने केरल राज्य में व्याप्त कुरीतियो की आलोचना भी की। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की। बता दें कि धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे ज्वलनशील मुद्दों पर बनी इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से बहस का दौर जारी है। वहीं, यह फिल्म का मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था।
[dgv_vimeo_video id=”824048828″]
[dgv_vimeo_video id=”824050199″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

