स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका ख़ारिज, जेल में ही रहना होगा

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका ख़ारिज, जेल में ही रहना होगा

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में साल के पहले दिन स्टेंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी सहित कुल 6 लोगो कोहिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया था। संस्था हिंदरक्षक संगठन द्वारा तुकोगंज पुलिस को पेश किए गए सबूतों के आधार पर कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी सहित अन्य लोगो को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत (Judcial Custody) में जेल भेज दिया था। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी मुन्नवर और नलिन ने जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट (Court) ने खारिज कर दिया।

अपर लोक अभियोजक विमलमिश्रा ने बताया कि मुन्नवर फ़ारूखी और नलीन यादव ने शेषन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश यतींद्र गुरु ने की और आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अपर लोक अभियोजक विमल निश्रा और संजय शर्मा ने बताया कि 1जनवरी को कॉमेडी शो में धर्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कोर्ट द्वारा टिप्पणी की गई कि हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने एवं माता बहनों एवं नाबालिक बच्चों के सामने अश्लील टिप्पणियां करने के चलते आरोपियों को जमानत नहीं दी जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews